लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, संवाददाता। फार्मास्यूटिकल्स फर्म की संचालक और एक युवती से साइबर ठगों ने 4.71 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर विस्तार और आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खरगापुर निवासी प्रियंका भारद्वाज फार्मास्यूटिकल्स हेल्थ हब चलाती हैं। प्रियंका के मुताबिक 13 मई को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोनकरने वाले व्यक्ति ने खुद को श्रीनाथ मेवी लिंक फर्म का संचालक रमन बताया। उसने कम कीमत पर मेडिकेयर उत्पादों को बेचने की बात कही। सौदा तय होने पर प्रियंका ने जालसाज द्वारा बताए खाते में 2.91 लाख ट्रांसफर कर दिए। रुपए देने के बाद भी उपकरण उनके पास नहीं पहुंचे। रुपए लौटाने के नाम पर आरोपित धमकाने लगे। उधर, आलमबाग स्थित ब्लंट स्क्वायर निवासी दिशा नवलानी के मुताबिक वर्क फ्राम होम का झांसा देकर उनसे 1.80 लाख रुपए की ठगी हो गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.