बस्ती, जनवरी 10 -- बभनान। सीएचसी गौर के प्रांगण में शुक्रवार को केक काटकर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल व आनंद सिंह कलहंस ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीरेंद्र तिवारी, अमर दीप शुक्ल, आशीष सिंह चौहान, मनीष चौधरी, एके मिश्रा, दिलीप चौधरी, मो आसिफ सिद्दिकी, मनीष चौधरी, आदर्श चौधरी व सीएचसी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...