लखनऊ, मार्च 8 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट की जिला इकाई का चुनाव नतीजे आने के बाद से उपजा विवाद शांत नहीं हो रहा है। नतीजे आने के बाद दूसरे पक्ष ने चुनाव पर आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर विजयी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक से शिकायत की। महानिदेशक ने अपर निदेशक लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया। उसके बाद से दो बार स्वास्थ्य महानिदेशक अपर निदेशक को पत्र लिखकर जांच आख्या मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक रिपोर्ट का पता नहीं है। आरोप हैं कि विवाद का फैसला न होने से नई कार्यकारिणी संगठन से जुड़े काम नहीं कर पा रही है। लखनऊ में डिप्लोमा फार्मासिस्ट का चुनाव चार जनवरी को बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में हुआ था। चुनाव का नतीजा उसी दिन आ गया था। सभी पदाधिकारी र्निविरोध चुने गए थे। शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष ने चुनाव पर आपत्ति जताई। निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.