शामली, मई 1 -- फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय थानाभवन अनिल कुमार सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। जिसके चलते उनका पशु चिकित्साधिकारी के प्रांगण में सम्मान-सह-विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार के विदाई समारोह के अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हे उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में अपने आप को व्यस्त रखें, स्वस्थ रहे और प्रसन्नता पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रभानु कश्यप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.