चम्पावत, दिसम्बर 16 -- टनकपुर। क्षेत्र के बेरोजगार फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पूर्व से सृजित फार्मासिस्ट के पदों को क्रियाशील करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मंगलवार को बेरोजगार फर्मासिस्ट संघ की टनकपुर शाखा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि फार्मेसी अधिकारी के स्थगित 391 पदों को क्रियाशील किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...