मथुरा, नवम्बर 18 -- मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा रक्षा मंत्री को फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि देश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सबसे बड़ी रीढ़ फार्मासिस्ट है, आज देश में 18 लाख फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं उनमें से आठ लाख फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री के सामने सीएचओ की भर्ती में फार्मासिस्टों को सम्मिलित किए जाने, शेड्यूल के को समाप्त करने, होलसेल पर फार्मासिस्टों को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे को उठाया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा बताया गया कि रक्षा मंत्री द्वारा जल्द ही मांग पत्र के विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.