बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का केवाईसी कराने व फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रखंड कृषि विभाग पंचायत स्तर पर विशेष कैम्प लगा रहा है। बीएओ निधि प्रिया ने बताया कि मखदुमपुर, बेरथू व करायपरसुराय में छह से नौ जनवरी, डियावां, मकरौता व सांध में सात से नौ जनवरी तक और गोंदू बिगहा में छह से आठ जनवरी तक कैम्प लगाया जाएगा। सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन व ई-केवाईसी जरूरी है। उन्होंने किसानों से निर्धारित तारीख को कैम्प में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.