लखीसराय, जनवरी 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में किसानों के लिए शुरू की गई फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाई है। जबकि रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन में महज एक दिन शेष बच गया है। 21 जनवरी को अंतिम दिन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिले के कुल सात प्रखंडों में 53,976 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जाना था, लेकिन 20 जनवरी तक महज 14,084 किसानों का ही पंजीकरण हो सका है। यह कुल लक्ष्य का मात्र 26.09 प्रतिशत है, जो प्रशासनिक दावों और योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो फार्मर रजिस्ट्रेशन के मामले में जिले के विभिन्न प्रखंडों की स्थिति काफी असमान नजर आती है। सबसे बेहतर प्रदर्शन हलसी प्रखंड का रहा, जहां कुल 8,034 किसानों में से 3,228 किसानों ने अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.