मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन और उनके हितों की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इसकी धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसे तेज करने को कहा। इस काम में लगे अधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रखंड से लेकर अंचल तक के अधिकारियों को डीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम पूरी तत्परता के करने को कहा। कहा कि कई जगह जमीन के दाखिल खारिज के कारण फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम अटक रहा है। संबंधित सीओ ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटांए। कहा कि 8 व 9 जनवरी को सभी प्रखंडों में विशेष अभियान शिविर लगाकर किसानों का निबंधन करें, ताकि कोई भ...