कटिहार, फरवरी 11 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय आजमनगर के सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजित शिविर में लोग आने से कतरा रहे हैं। क्षेत्र में अफवाह फैला हुआ है कि फॉर्म रजिस्ट्रेशन कराने के बाद राशन कार्ड से नाम कट जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है सरकार का ऐसा कोई निर्देश नहीं है की फार्मर रजिस्ट्रेशन करने के बाद राशन कार्ड से नाम कट जाऐंगे। अफवाहों पर ध्यान देने से मना करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने आयोजित शिविर में आकर रजिस्ट्रेशन कराने जाने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के आधार पर कृषि से संबंधित सभी लाभ किसानों को मिल पाएगा। अन्यथा की स्थिति में अन्य लाभ से किसान वंचित रह जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.