समस्तीपुर, जनवरी 4 -- रोसड़ा। जिले के किसानों के सभी जमीनें व भूखंड एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए जिले में फार्मर रजिस्ट्री योजना को प्रभावी रूप से लागू करने की कवायद शुरू की गई है। योजना के तहत किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक डोर-टू-डोर जाकर किसानों की केवाईसी कर रहे हैं। शनिवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरेराम सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने कई गांवों का भ्रमण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी और केवाईसी कराया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में 06 से 09 जनवरी तक केवाईसी महाअभियान चलाया जाना है। इसके अंतर्गत पंचायतवार शिविर लगाकर किसानों की केवाईसी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान की यूनिक फार्मर आईडी बनेगी, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहि...