औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जूम मीटिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जनपद के फार्मर रजिस्ट्री और एसआईआर में प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी, लेकिन आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी भी जताई। डीएम ने कहा कि कोटेदार और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की आईडी बन चुकी है, इसलिए अब रोज कम से कम पांच-पांच पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और आईडी सक्रिय भी रहे। जिला पूर्ति अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी को लिखित निर्देश जारी करने को कहा गया। साथ ही निर्माणाधीन और नए बने आंगनवाड़ी केंद्रों का जल्द हस्तांतरण कराकर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना आसान नहीं होता और उसे बनाए रखना उससे भी ज...