भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर विभागीय अधिकारी और किसानों की सक्रियता बढ़ गई है। सूबे में जिला फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर सातवें रैंक पर आया है। डीएम शैलेश कुमार की सख्ती के बाद फार्मर रजिस्ट्री का कार्य काफी तेज हो गया है। अब तक एक लाख 49 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुका है। कृषि उप निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि वह तत्काल फार्मर रजिस्ट्री कराएं नहीं तो उन्हें शासन से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि डीएम की सख्ती के बाद फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज हुआ है। एक लाख 85 हजार 903 किसानों में एक लाख 49 हजार कृषकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025 दिसंबर माह तक 55वीं रैंक पर रहे जिले को फरवरी में सातवीं रैंक मिली है। पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.