कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। खराब प्रगति और शून्य काम पाए जाने पर पांच चकबंदी लेखपालों का जनवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बेहतर काम करने वाले एक लेखपाल को प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए चकबंदी लेखपाल अनूप सिंह, कृष्ण कुमार और आशुतोष गौतम द्वारा 18 जनवरी से 29 जनवरी के बीच एक भी फार्मर आईडी नहीं बनाई गई। इसके अलावा ममता द्वारा मात्र दो और सानूज कुमार द्वारा केवल एक फार्मर आईडी बनाई गई। काम में गंभीर शिथिलता और बेहद कम प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी ने इन सभी का जनवरी महीने का वेतन बाधित करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.