छपरा, फरवरी 2 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने सोमवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीडीसी ने कंट्रोल रूम में उपलब्ध संसाधनों, तकनीकी व्यवस्था और डाटा एंट्री की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ गति बनाए रखने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। गड़खा प्रखंड अंतर्गत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का भी डीडीसी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.