गया, मई 30 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसी तरह की परेशानी होने पर किसान सीधा सीधा कंट्रोल रूम से संपर्क कर सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की समस्याओं का सामाधान कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर अपर समार्हता (राजस्व) और अनुमंडल स्तर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। गया जिला के सभी राजस्व ग्रामों में कैंप लगाकर भारत सरकार के एग्रीस्टेक परियोजना अन्तर्गत किसानों को फार्मर आईडी बनाया जा रहा है। कैम्प में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक और राजस्व कर्मचारी किसानों को फार्मर आईडी बनाने में लगे हुए हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.