गोपालगंज, जनवरी 30 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में तकनीकी कारणों से धीमी गति से चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज करने के लिए अब प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर शुक्रवार को उचकागांव के बीडीओ ने प्रखंड के सभी विभागों के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के फार्मर रजिस्ट्री के 50 प्रतिशत लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर 700 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। इसे बिहार सरकार ने एक चुनौती के रूप में लिया है। इसी को देखते हुए प्रखंड के सभी आवास सहायक, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.