कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पीएम-किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री (FR) और ई-केवाईसी में कटिहार जिला अभी लक्ष्य से काफी पीछे है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2,05,897 सक्रिय पीएम-किसान पंजीकरण हैं, लेकिन इनमें से केवल 71,872 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और मात्र 60,693 किसानों की ई-केवाईसी पूरी हो सकी है। औसतन जिले का ई-केवाईसी प्रतिशत सिर्फ 29 प्रतिशत है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग ने 6 जनवरी से 9 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान हर प्रखंड में विशेष शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी पूरी कराई जाएगी। प्रखंड वार स्थिति प्रखंडवार स्थिति पर नजर डालें तो कटिहार प्रखंड में ई-केवाईसी...