बदायूं, फरवरी 11 -- बिसौली। एसडीएम राशि कृष्णा एवं प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए तहसील परिसर से प्रचार वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि 31 मार्च से पहले प्रत्येक किसान को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...