लखीसराय, जनवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर सहित पूरे जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य ठप पड़ता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिस वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण होना है, वह लंबे समय से बंद है। इस कारण अब तक बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है और वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में वार्ड नंबर 18, लखीसराय नगर निवासी किसान देवेंद्र केवट ने डीएम एवं जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री पूरा करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शिविरों में पहुंचने पर वेबसाइट बंद रहने की बात कही जाती है। ऐसे में किसान चाहकर भी अपना पंजीकरण नहीं करा ...