बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सर्वर की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसानों को केंद्रों पर भटकना पड़ रहा है। सीएससी व पंचायत भवन में लगे शिविरों पर पूरा दिन किसानों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। आगामी मार्च में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होनी है। साढ़े पांच लाख किसानों के सापेक्ष अभी तक 3.65 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ही बन पाई है। शेष दो लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाना प्रशासन के लिए चुनौती बना है। 2475 केंद्रों पर बन रही फार्मर रजिस्ट्री: पीएम सम्मान निधि के सरकार ने पुराने किसानों को शामिल कर लिया है। यह वह किसान हैं जिनको पहली या दूसरी किस्त मिलने के बाद उन्हें अपात्र कर दिया गया था। नई सूची में एक लाख 35 हजार किसानों की संख्या बढ़ाई गई। पहले चार लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.