औरंगाबाद, फरवरी 11 -- मदनपुर प्रखंड के मनरेगा भवन मनिका में फार्मर रजिस्ट्री-किसान की डिजिटल पहचान अभियान के अंतर्गत फार्मर आईडी कार्ड निर्माण की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया। शिविर स्थल पर उपस्थित कर्मियों से प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था एवं किसानों की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया। पात्र किसानों का निबंधन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया। शिविर के साथ डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से शेष एवं लंबित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। उक्त अभियान के तहत सभी प्रखंडों की पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों म...