औरंगाबाद, फरवरी 7 -- नवीनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, चंद्रगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत चल रहे फार्मर आईडी कार्ड निर्माण एवं निबंधन कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण शनिवार को डीएम अभिलाषा शर्मा ने किया। डीएम ने शिविर में उपलब्ध तकनीकी व्यवस्था, निबंधन प्रक्रिया तथा किसानों की सहभागिता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों का पंजीकरण कार्य तेजी एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। नवीनगर के सीओ को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करने को कहा। अभियान की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में पंचायत स्तरीय शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। कृषि समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.