कुशीनगर, फरवरी 21 -- कुशीनगर। शासन के निर्देश पर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने जिले के सभी ग्रामों में 24 फरवरी तक ग्रामवार रोस्टर जारी कर फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित कराने का आदेश दिया है। इन कैंप की निगरानी के लिए उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी पडरौना रवि कुमार रंजन ग्राम होरलापुर पहुंचे, जहां राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। बी़डीओ ने निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, कोटेदार और पंचायत सचिव को फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिन किसानों की खतौनी में त्रुटि...