शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। जिले में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को चेतावनी जारी करते हुए किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की आगामी किस्त के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ सकता है। कृषि उप निदेशक पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि जनपद में अभी तक केवल 61़ 79 प्रतिशत किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना फार्मर आईडी के किसी भी भूमिधर किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा और पीएम किसान की अगली किस्त भी नहीं दी जाएगी। बता दें कि जिले में कुल पंजीकृत चार लाख 69 हजार 836 किसानों में से तीन लाख 11 हजार से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराई गयी है। किसान स्वयं भी फार...