कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। जिले के कुल 5.55 लाख किसानों में से अब तक 3.29 लाख किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई गई है, जबकि शेष 2.26 लाख किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा सके हैं। ऐसे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त से लाभ प्राप्त नहीं होगा, साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित होना पड़ सकता है। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिले के सभी गांवो में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग व विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र या ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों में पहुंच कर करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कि...