मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभुकों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है। इसके तहत मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविर में जहां 1455 किसानों ने ई.केवाईसी कराया तो 345 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया। गौरतलब है कि आगामी 22वीं किस्त की राशि उन्हीं किसानों को दिया जाना है जिनका फार्मर आई०डी० बना हो। इसके लिए कृषि विभाग व राजस्व विभाग की ओर से दो चरणों में पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के द्वारा लाभुकों का आईडी बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण 6, 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा। जबकि द्वितीय चरण 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 को आयोजित किये जाएंगे। ------ प्रखंड-----ई.केवाईसी----फार्मर...