बेगुसराय, फरवरी 16 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में किसान रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशासन सख्त है। अधिकारियों की सतत निगरानी के कारण कर्मी घर-घर जाकर किसान रजिस्ट्रेशन का काम कर रहे हैं। जिससे प्रखंड में किसान रजिस्ट्री बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पूरे दिन बीडीओ विकास कुमार, सीओ राजन कुमार, बीएओ ओमप्रकाश यादव घूम-घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं ताकि कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत समाधान किया जाए। बीडीओ ने बताया कि इसके पीछे मुख्य कारण है कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम रूप से उपलब्ध हो सके। किसान रजिस्ट्री अभियान को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। इसके लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी और जवाबदेही तय की गई है। इस कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले कर्मिय...