बगहा, जनवरी 1 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पीएम किसान योजना के सभी लाभुको का फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। ऐसे में पंचायत कर्मी अपने-अपनी पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप किसानों का ईकेवाईसी करते हुए उनका फॉर्मर रजिस्ट्री करें। ताकि उन्हें योजनाओं से वंचित नहीं होना पड़े। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों को पीएम किसान योजना की अगली किस्त की राशि का भुगतान नहीं होगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीएम किसान योजना के लाभुको का फॉर्मर रजिस्ट्री होना है। फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों को किसान सम्मान सहित कृषि विभाग के अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि कृषि कर्मी अपने-अपने पंचायत के किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करें। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के फॉर्मर रजिस्ट्री हो इसको लेकर पंच...