वाराणसी, जनवरी 5 -- रोहनिया (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रचार वाहन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रचार वाहन आराजी लाइन विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करेगा। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने बताया कि कृषि विभाग यह जागरूकता अभियान 20 जनवरी तक चलाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि विनय कुमार मिश्रा, प्राविधिक सहायक अमरजीत व राजकुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...