कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल ने जिले के आजमनगर, बलरामपुर एवं बारसोई प्रखंडों में पंचायत स्तर पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का बारीकी से अनुश्रवण किया तथा कैंपों में उपलब्ध व्यवस्थाओं और दी जा रही सुविधाओं की संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत समीक्षा की। अपर सचिव ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण अब अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कैंपों में किसानों की सुविधा, तकनीकी संसाधन, कर्मियों की उपलब्धता और कार्य की गति पर विशेष...