कन्नौज, फरवरी 7 -- तालग्राम, संवाददाता। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने शुक्रवार को विकास खंड तालग्राम के ग्राम तिसौली के मजरा आदमापुर व अमोलर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी और पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया। कैंप में कृषि सहायक एवं तकनीकी प्रबंधक शिवपाल सिंह द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। इस अवसर पर कुल 11 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। पंजीकृत किसानों में नाहर सिंह, नंदराम, श्यामवीर, मायादेवी, बदन सिंह, चंद्रमोहन, सुनीता देवी सहित अन्य किसान शामिल रहे। उप कृषि निदेशक ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा सहित अन्य लाभ सीधे प्राप्त करने ...