सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- बांसी। फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रिकॉर्ड में गड़बड़ी के चलते तहसील क्षेत्र के हजारों किसान परेशान है रजिस्ट्री न होने के कारण खाद बीज व किसान सम्मान निधि जैसे तमाम महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उप जिलाधिकारी के अनुसार सभी को कार्य सोपा गया है, फार्मर रजिस्ट्री में लेखपाल पूरा सहयोग करेंगे। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती का कहना है कि किसान के नाम मिसमैच होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके लिए सभी लेखपालों को लगाया गया है और पूरा प्रयास है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से हो। बताते चले खतौनी में यदि किसानों का नाम फ्रंट पर नहीं है अथवा आदेश में है तो फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो पा रहा है। अब इस तरह की समस्या केवल तहसील प्रशासन ही दूर कर सकता है। परेशान किसानों का कहना है कि...