बक्सर, जनवरी 8 -- निरीक्षण योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने पर जोर किसानों ने पहुंच अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाई फोटो संख्या- 11, कैप्सन- गुरुवार को प्रखंड के अरियांव कैंप में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण करते बीडीओ संदीप पांडेय। डुमरांव, संवाद सूत्र। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषि विभाग व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी अभियान पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्थानीय प्रखंड की अरियांव, भोजपुर जदीद, कोरानसराय, अटांव, लाखनडिहरा, कसियां, छतनवार एवं मुंगांव पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में काफी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाई। यह अभियान किसानों की पहचान, जमीन के विवरण और आधार...