पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'फार्मर रजिस्ट्री' अभियान अब रफ़्तार में है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार ने डगरुआ प्रखंड स्थित हरखेली, मुहम्मपुर पंचायत कैम्प का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का यह प्रथम चरण का अभियान 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक कैंप मोड में संचालित किया जा रहा है। इस कार्य की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे 'शीर्ष प्राथमिकता' में रखा है। उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि विभाग और राजस्व विभाग के सभी कर्मी, अमीन और ऑपरेटर संयुक्त रूप से कार्य करेंगें और इस अवधि में अन्य सभी विभागीय कार्यों को छोड़कर पूरा ध्यान शत-प्रति...