बलिया, मार्च 21 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। फार्मर रजिस्ट्रेशन के मामले में बैरिया तहसील काफी पीछे है। आलम यह है कि 47 हजार किसानों में से अबतक महज 25 हजार किसानों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने गुरुवार को लेखपालों व ब्लाककर्मियों को निर्देशित कर तहसील क्षेत्र के कुल 24 गांवों में कैंप आयोजित कराया। राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार को फॉर्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में हमें शत-प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना है। गुरुवार को जिन गांवों में कैंप आयोजित हुआ, उनमें मिर्जापुर, चकिया, मुरलीछपरा, इब्राहिमाबाद उपरवार, जगदेवा, गोपालनगर, भगवानपुर, दयाछपरा, मधुबनी, बहुआरा,चांदपुर, हनुमानगंज, टेंगरही, चांद दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.