गंगापार, फरवरी 19 -- कृषि विभाग की ओर से पकरी सेवार गांव के शिविर का आयोजन आयोजित किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से तरहार व उपहार वाले तीन दर्जन से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन की गई। फार्मर रजिस्ट्री में कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, अधिक से किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री कराने पहुंचे इस बात की जानकारी पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने से क्या फायदे व नुकसान हैं, इसकी जानकारी देने के लिए नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल टीम के साथ गए। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचे किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री करवाने से किसानों को केन्द्र व प्रदेश सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा। इसे किसान भाई जल्द से जल्द तत्परता के साथ करवा लें। इस अवसर पर बीज गोदाम प्रभारी मेजारोड प्रदीप कुमार ने बताया कि...