मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी के लिए जनपद मुख्यालय कृषि भवन में स्थापित कंट्रोल रूम का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतो में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के बारे में जानकारी ली। तैनात कर्मचारियों को उन किसानों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में कोई तकनीकी समस्या नहीं है। इसके अलावा प्रतिदिन लगभग 3000 फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील किया। जिलाधिकारी ने अपर जिला कृषि अधिकारी तथा एडीओ पंचायत को ब्लॉक स्तर पर साथ मिलकर काम करने को भी कहा। कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने के लिए कार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.