गाजीपुर, जनवरी 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। एग्री स्टैग योजना की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें डिजिटल क्राप्ट सर्वें के संबंद्ध में जानकारी ली। वहीं फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नराजगी जताया। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में खरीफ मौसम 2025 के डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे करने के लिए पांच जनवरी से 15 फरवरी तक पूरा करना है। लेकिन इसे दस दिन पूर्व ही पूरा कर लिया जाय। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति की रफ्तार बढ़ाये। इसके लिए तहसील और ब्लाकवार कार्य किया जाय। वर्तमान में करीब 150 से 200 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन हो रही है। उसके स्थान पर 1800 से 2000 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन करायी जाय। जिन कर्मचारियों द्वारा इस कार्य में शिथि...