सहारनपुर, फरवरी 3 -- फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम मनीष बंसल ने प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकता में से एक है, इस कार्य को अभियान के रूप में करना है, सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्वयं प्रगति का आंकलन करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को एडीओ पंचायत, पंचायत सहायकों, कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराये जाने के साथ कहा कि कर्मचारियों में हरेक द्वारा 50 रजिस्ट्री डेली किया जाना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल ने बताया कि जिले में कुल 3,43,694 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसमें से अभी तक 2,25,771 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। सीडीओ सुमित राजेश महाजन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.