गया, फरवरी 22 -- किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ की सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिले में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कड़ा विभागीय स्तर पर बड़ा एक्शन लिया गया। कॄषि अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध किये जाने के साथ 33 किसान सलाहकारों का भी मानदेय रोका गया है। जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले कृषि पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी वजीरगंज, डोभी, अतरी, मानपुर व बाराचट्टी से स्पष्टीकरण पूछा गया। उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। बेलागंज व खिजरसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अतिरिक्त दो कृषि समन्वयकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.