जहानाबाद, जनवरी 3 -- 06 से लेकर 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान फसल क्षति की स्थिति में वास्तविक नुकसान के अनुसार मुआवजा भुगतान में सुविधा मिलेगी अरवल, निज प्रतिनिधि। कृषि विभाग के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी अमृषा बैस के मार्गदर्शन में किसानों को सरकारी योजनाओं का सहज, पारदर्शी एवं शीघ्र लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री यानि किसान की डिजिटल पहचान अभियान का संचालन किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्रत्येक किसान की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है, जिससे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी अतिरिक्त सत्यापन के सुनिश्चित किया जा सकेगा। अरवल जिला के सभी किसान भाईयों एवं बहनों से अपील की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित ति...