बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। किसानों की फामर्र रजिस्ट्री कराये जाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाये जा रहे हैं, जिसमें राजस्व विभाग से लेखपाल भी सहयोग कर रहे हैं। लेखपाल द्वारा अगर कहीं खतौनी से संबंधित समस्या आ रही है तो उसे हल कराया जा रहा है। शुक्रवार के लिए डीडी कृषि मनोज कुमार ने स्वयं की निगरानी में दातागंज तहसील क्षेत्र में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी। अब तक जिले में करीब साढ़े तीन लाख किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही किसानों को विभागीय योजनाओं एवं किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...