रायबरेली, फरवरी 5 -- जगतपुर। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने जगरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, खाद बीज कृषि उपकरण समेत अन्य योजनाओं के लाभ के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होगी उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। वाहन ब्लाक के सभी 39 ग्राम सभाओं में प्रचार प्रसार करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...