औरैया, जनवरी 7 -- औरैया। फार्मर रजिस्ट्री व क्रॉप कटिंग सर्वे की धीमी रफ्तार पर नाराज डीएम ने लेखपालवार लक्ष्य तय कर रोजाना प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं क्रॉप कटिंग सर्वे की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लेखपालवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित सत्यापन आख्या समयबद्ध तरीके से हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। जूम मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा के व्यवसायीकरण से संबंधित विधान परिषद की समिति की कानपुर में प्रस्तावित बैठक को लेकर प्रश्नोत्तर में मांगे गए बिंदुओं पर सुस्पष्ट विवरण समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स...