कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तृतीय चरण के विशेष अभियान की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह अभियान 6 फरवरी तक संचालित किया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 11 फरवरी कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ कटिहार जिले के किसानों को मिलेगा, जहां बड़ी संख्या में रैयत किसानों का फार्मर आईडी बनाया जाना शेष है। प्रधान सचिव, कृषि विभाग बिहार नर्मदेश्वर लाल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य में अब तक लगभग 43 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य इसे कम-से-कम 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। इसी क्रम में कटिहार को भी विशेष रूप से चिन्हित जिलों में शामिल किया गया है, जहां तृतीय चरण के तहत 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गय...