पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभागवार गहन समीक्षा की गयी। कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। फार्मर रजिस्ट्री के तृतीय चरण में 02 फरवरी से 06 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड में कैम्प लगाकर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को जागरुक कर कैम्प में लाने हेतु पंचायत स्तरीय सभी कर्मियों को आवश्यक सहयोग देने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया है कि जिला में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्यों को प्राथिमिकता के आधार पर करने के लिए प्रखण्ड एवं ...