गया, फरवरी 10 -- जमीन रिकॉर्ड और नाम में त्रुटियां रहने से जिले के किसानो का फार्मर रजिस्ट्री प्रभावित हो रही है। किसानों को जमीन की जमाबंदी रसीद पर खाता-खसरा गायब होने, लाभुक और उनके पिता के नाम में त्रुटि होने, पूर्वजों के नाम पर जमीन की रसीद होने और भूमि का दाखिल-खारिज न होने जैसी समस्याओं से किसान जूझने को विवश हैं। यह भी एक कारण है कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का निबंधन कार्य की गति प्रभावित हो रही है। फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाए जाने का एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद लक्ष्य को नहीं पाया जा सका है। जिले में अब तक एक लाख 51 हजार 199 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के तहत निबंधन किया गया है, जबकि जिले में करीब तीन लाख 19 हजार से ज्यादा किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुक हैं। इसके अलावा भी योजना से छूटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.