शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्रीकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में कृषि उप निदेशक पीके सिंह ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो को रजिस्ट्री प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद के सभी किसानों का शत प्रतिशत पंजीकरण अनिवार्य है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रीन और अंबर सूची में शामिल किसानों का रजिस्ट्रीकरण 15 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लेखपाल रोजाना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जो किसान गांव में उपलब्ध नहीं हैं, उनकी अलग सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाए, ताकि रजिस्ट्रीकरण में कोई बाधा न रहे। फार्मर रजिस्ट्...