सहरसा, जनवरी 8 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के फार्मर निबंधन को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हल्का कर्मचारी द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। खड़का तेलवा पंचायत के रामनगर भरना चौक पर आयोजित शिविर में दर्जनों किसानों का फार्मर निबंधन किया गया। किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि प्राप्त करने के लिए भू-लगान रसीद एवं आधार कार्ड के आधार पर फार्मर निबंधन किया जा रहा है। अंचल अधिकारी मोनी बहन की निगरानी में कासीमपुर पंचायत, शाहपुर पंचायत सहित कोसी पूर्वी तटबंध के भीतर बसे पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर निबंधन कार्य किया जा रहा है। आगामी 9 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले लगभग 20 हजार से अधिक किसानों का फार्मर निबंधन किया ज...